हज़रत फ़ातेमा ज़हरा का शुभ जन्म दिवस मुबारक हो
पैग़म्बरे इस्लाम हज़रत मुहम्मद मुस्तफ़ा सल्लल्लाहो अलैहे वआलेही वसल्लम की सुपुत्री हज़रत फ़ातेमा ज़हरा के शुभ जन्म दिवस के अवसर पर ढेरों बधाइयां।
23 जनवरी 2022 को हज़रत फ़ातेमा ज़हरा सलामुल्ला अलैहा का शुभ जन्म दिवस है। वे पूरी दुनिया की महिलाओं के लिए आदर्श हैं।
ईरान में पैग़म्बरे इस्लाम (स) की सुपुत्री हज़रत फ़ातेमा ज़हरा के शुभ जन्म दिवस को महिला दिवस और मदर डे के रूप में मनाया जाता है। शनिवार की रात अर्थात कल रात से ही ईरान में हज़रत फ़ातेमा ज़हरा के शुभ जन्म दिवस से संबन्धित कार्यक्रम आरंभ हो चुके हैं।
बहुत से स्थानों पर मस्जिदों और इमामबाड़ों को सजाया गया है। बहुत से लोग अपने घरों पर उनके जन्म दिवस से संबन्धित कार्यक्रम कर रहे हैं। राजधानी तेहरान सहित ईरान के सभी नगरों में हज़रत फ़ातेमा ज़हरा का शुभ जन्म दिवस मनाया जा रहा है।
आईआरआईबी की ओर से हज़रत फ़ातेमा ज़हरा के शुभ जन्म दिवस पर सभी को बहुत-बहुत बधाई।
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए