देश के विकास को प्रतिबंधों के हटाए जाने से जोड़कर रहीं रखा जा सकता, ईरानी राष्ट्रपति
ईरान के राष्ट्रपति का कहना है कि उनकी सरकार देश की प्रगति को अमरीका के एकपक्षीय प्रतिबंधों को हटाए जाने से नहीं जोड़ेगी।
बुधवार को शहीदों को श्रद्धांजलि के लिए आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए ईरानी राष्ट्रपति इब्राहीम रईसी ने कहा कि वियना में परमाणु वार्ता से अलग, प्रतिबंधों को बेअसर करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं, जा काफ़ी हद तक सफल भी रहे हैं।
उन्होंने कहाः जिस तरह हम दुश्मन की धमकियों को एक बाधा नहीं मानते हैं, उसी तरह हम प्रतिबंधों को हटाए जाने तक देश की प्रगति को रोक कर नहीं रखना चाहते हैं।
तेहरान ने हमेशा ही अमरीका के ग़ैर क़ानूनों प्रतिबंधों की निंदा की है और इस क़दम को आर्थिक युद्ध और आर्थिक आतंकवाद क़रार दिया है, लेकिन इसी के साथ उसने प्रगति का रास्ता भी खोज लिया है।
यूक्रेन पर रूस के हमले से पहले तक ईरान दुनिया में सबसे ज़्यादा प्रतिबंधों का सामना करने वाला देश था। msm
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए
हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!