यूक्रेन युद्ध को रोको नहीं तो ख़त्म हो जाएंगे अनाज भण्डारः राष्ट्रसंघ
राष्ट्रसंघ ने चेतावनी दी है कि यूक्रेन युद्ध जारी रहने की स्थति में 2023 में अनाज के भण्डार समाप्त हो सकते हैं।
राष्ट्रसंघ का यह मानना है कि यूक्रेन संकट के कारण विश्व में अनाज के भण्डार समाप्त हो जाएंगे।
विश्व स्वास्थ्य संगठन के एक अधिकारी के अनुसार यूक्रेन युद्ध के बाद जिस प्रकार से अनाज का संकट आरंभ हुआ है उससे पता चलता है कि यदि यह संकट इसी प्रकार से जारी रहता है तो सन 2023 तक अनाज के भण्डार समाप्त हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि इस स्थति में खाद्यान संकट सामने आएगा।
राष्ट्र संघ के इस अधिकारी के अनुसार विश्व पहले से ही कोरोना महामारी और सूखे जैसी समस्या का सामना कर रहा है। यूक्रेन युद्ध के बाद इस देश से निर्यात किये जाने वाला अनाज बाहर नहीं जा पा रहा है।
विडंबना यह है कि पश्चिमी देश यूक्रेन की सैन्य सहायता करके यूक्रेन युद्ध को समाप्त कराने के बजाए उसे बढ़ा रहे हैं। अबतक 25 से अधिक देश यूक्रेन को हथियार और सैन्य उपकरण भेज चुके हैं। अमरीका बहुत बड़े पैमाने पर यूक्रेन को हथियार भेज रहा है। रूसी राष्ट्रपति पुतीन ने कहा है कि पश्चिमी देश यूक्रेन को हथियारो की सप्लाई करके इस देश को ख़ून की नदी में ढकेल रहे हैं।
अमरीका सहित पश्चिमी देश यूक्रेन की आर्थिक और सैनिक सहायता करते आ रहे हैं। जबसे यूक्रेन युद्ध आरंभ हुआ है तबसे पश्चिम ने यूक्रेन के लिए हथियारों की सप्लाई के साथ ही बहुत से लड़ाके भी रवाना किये हैं।