अमेरिका ने यह बात बिल्कुल सही कही
समाचार एजेन्सी इर्ना की रिपोर्ट के अनुसार अमेरिका की वित्तमंत्री ने कहा है कि रूसी सम्पत्ति को रोकना ग़ैर कानूनी है और अमेरिका को रूस के सेन्ट्रल बैंक की सम्पत्ति को सील करने का कोई अधिकार नहीं है।
जैनेट येलेन ने कहा कि रूस द्वारा यूक्रेन के खिलाफ युद्ध आरंभ किये जाने के कारण अमेरिका को रूस के सेन्ट्रल बैंक की सम्पत्ति को सील करने का कोई अधिकार नहीं है परंतु अमेरिकी घटकों से इस बारे में वार्ता जारी है कि यूक्रेन के पुनर्निर्माण का खर्च रूस से कैसे वसूला जाये।
इसी प्रकार अमेरिकी वित्तमंत्री ने कहा कि रूस ने 24 फरवरी को यूक्रेन पर हमला किया था और यही विषय इस हफ्ते जी-7 के वित्तमंत्रियों की बैठक का असली विषय होगा और इन देशों के अधिकारी इस बात के प्रयास में हैं कि वे रूस को इस बात के लिए विवश करें कि वह यूक्रेन में होने वाले नुकसान की भरपाई करे।
जैनेट येलेन ने इसी प्रकार चीन के संबंध में कहा कि प्रतीत यह हो रहा है कि कोरोना वायरस से निपटने के लिए चीन ने जो कड़ी नीति अपनाई है वह वस्तुओं के उत्पादन की दिशा की एक महत्वपूर्ण रुकावट बन गयी है और यह विषय खर्च में वृद्धि और आर्थिक विकास के कम होने कारण बना है। उन्होंने कहा कि चीन का आर्थिक क्रियाकलाप विश्व के आर्थिक विकास पर बड़ा प्रभाव रखता है।
ज्ञात रहे कि यूक्रेन युद्ध को तीन महीने पूरे होने में मात्रा कुछ ही दिन शेष बचे हैं और इस युद्ध से अब तक दोनों पक्षों को सैकड़ों अरब डालर का नुकसान हो चुका है और रूस ने अमेरिका और यूरोप को चेतावनी दी है कि यूक्रेन के लिए सैनिक हथियार भेजना विवाद के लंबा खिंचने और अप्रत्याशित परिणाम का कारण बनेगा। MM
हमारा व्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करने के लिए क्लिक कीजिए
हमारा टेलीग्राम चैनल ज्वाइन कीजिए
हमारा यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब कीजिए!